Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी जी के निधन पर किया शोक व्यक्त

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उत्तराखंड के जाने माने पत्रकार राजेंद्र जोशी नहीं रहे। वह करीब 59 साल के थे। आज एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि देहरादून में 13 अप्रैल को उनके बेटे की शादी हुई थी। इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनके साथ ही पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई थी। आज सुबह उनका निधन हो गया। राजेंद्र जोशी पहले ऋषिकेश में देहरादून रोड पर रहते थे। वहां उन्होंने राष्ट्रीय सहारा से पत्रकारिता की शुरूआत की थी। साथ ही उनका अपना व्यवसाय भी था। वह स्वतंत्र पत्रकारिता करने लगे। वह अपना वेब न्यूज पोर्टल चला रहे थे। इसके बाद वह देहरादून आ गए और जाखन में मकान बनाकर वहीं शिफ्ट हो गए थे। अपने पीछे वे पत्नी, बेटी और दो बेटों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमण उनके लंग्स तक पहुंच गया था। इसके चलते उनको बचाया नहीं जा सका राजेंद्र जोशी स्वतंत्र पत्रकार होने के साथ-साथ पत्रकार हित में काम करने वाले व्यक्ति भी थे। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार और राज्य स्तरीय विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जोशी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जोशी का निधन उत्तराखण्ड में पत्रकारिता जगत को बङी क्षति है। राज्य सरकार दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ है। सचिव सूचना श्री दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ अनिल चंदोला सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी श्री राजेन्द्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई दिग्गजों ने शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!