बिग ब्रेकिंग

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली: मुख्ख्यमंत्री बदलकर दिखाई भाजपा ने चार साल की नाकामी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल।
रविवार को श्रीनगर में कांग्रेस पार्टी द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में गढ़वाल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सेदारी की। इस मौके पर कांग्रेस ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा।
जन-आक्रोश रैली नगर भर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए स्थानीय गोला पार्क में पहुंची। जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि कुछ जादूगरों ने उत्तराखंड की भोली भाली जनता को छलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलकर अपनी चार साल की नाकामी दिखाई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। आज महंगाई, बेरोजगार, भ्रष्टाचार चर्म पर है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा को सरकारें बदलने की आदत है। पूरे देश में इन्होंने जनता की चुनी हुई सरकार को हिलाने का काम किया है, अब जब इन्हें कोई नहीं मिला है इन्होंने अपने ही मुख्यमंत्री को बदल दिया है। इस से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान श्रीनगर में एकत्रित होकर नगर के मुख्य मार्गों पर आक्रोश रैली निकाली। रैली में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, मनोज रावत, काजी निजामुद्दीन, गणेश गोदियाल, नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी, श्रीनगर के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, प्रदीप तिवाड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!