बिग ब्रेकिंग

कांग्रेस के घमासान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बोले सूत ना कपास जुलाहों में लट्ठम लट्ठ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस में इन दिनों चल रही अंदरूनी बयानबाजी पर भाजपा ने चुटकी लेते हुए इसे कांग्रेस नेताओं की अति महत्वकांक्षी और बौखलाहट करार दिया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कांग्रेस के अंदरूनी घमासान पर चुटकी लेते हुए कहा कि वैसे तो ये कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, पर कांग्रेस में इन दिनों “सूत ना कपास जुलाहों में लट्ठम लट्ठ” की कहावत सटीक बैठती है।
विपिन कैंथोला ने कहा कि 2017 के चुनाव में अपना अस्तित्व गंवाकर 11 सीटों पर सिमट चुकी कांग्रेस अपनी लाइन भटक चुकी है और वहां चुनाव संगठन से ज्यादा मुख्यमंत्री के चेहरे की होड़ लगी है। उन्होंने कहा कि साल 2017 में जब कांग्रेस ने हरीश रावत का चेहरा घोषित करते हुए उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा तो खुद कांग्रेस के मुख्यमंत्री एक नहीं बल्कि दो-दो सीटों से चुनाव हार गए और प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा ने सरकार बनाई। भाजपा इस बार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए फिर से 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ जनता का भरोसा जीतने जा रही है। प्रदेश में भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की कार्यप्रणाली जनता को खूब रास आ रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार के कराए गए विकास कार्य के कारण आज भाजपा में आम जनता का दिन प्रतिदिन विश्वास बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इससे बौखला गई है, इस बौखलाहट का ही कारण है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक के बाद एक बयान जारी कर अपने मन की पीड़ा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!