रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ममता हालदार तथा आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बंगाली समाज मोर्चा सुभाष व्यापारी के नेतृत्व में सुभाष चौक पर पर नीट पेपर लीक एवं परीक्षा रद्द होने के खिलाफ पुतला फूंका। ममता हालदार ने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित और आक्रोशित है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य की रक्षा करने में पूरी तरह विफल है। लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत पर पानी फेर देती है। हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा छात्रों को न्याय मिले।
प्रदेश अध्यक्ष बंगाली समाज मोर्चा आम आदमी पार्टी सुभाष व्यापारी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ममता हालदार, आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बंगाली समाज मोर्चा सुभाष व्यापारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉ. नारायण हालदार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुमाऊं मंडल प्रभारी आईटी विभाग कांग्रेस पार्टी किशोर हालदार, अजय राय, कंचन मंडल, दिलीप, काशीनाथ गुप्ता, सत्यम राय, निमाई मंडल, बृजमोहन, शाकिर अली, महताप राय तथा उत्तम मंडल आदि रहे।