जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं के वाहनों को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को झंडाचौक में हल्द्वानी के एसएसपी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

जिलाध्यक्ष विकास नेगी और महानगर अध्यक्ष मीना बछवाण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता झंडाचौक पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आठ अगस्त को हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को विफल करने के उद्देश्य से जगह-जगह बैरीकेट लगाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल होने से कार्यकर्ताओं को रोकना चिंताजनक है। भाजपा सरकार को सरकारी संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करने के बजाय लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे और किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। इस मौके पर प्रवीन रावत, डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, सुधा असवाल, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह रावत, बृजपाल सिंह नेगी, उपेंद्र नेगी, धर्मेंद्र रावत, राजीव कपूर, सुनील सेमवाल, गुड्डू सिंह चौहान, रूपेंद्र नेगी, विनोद डबराल और हेमचंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।