उत्तराखंड

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर बेरोजगारी दिवस मनाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नैनीताल डांठ पर प्रदर्शन किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरनीत बराड़, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत प्रिंस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के राज में देश बेरोजगारी की जंजीरों में जकड़ गया है। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष गजेंद्र गौनिया, जीवन बिष्ट, परवेज, नितिन जाटव, तरणप्रीत सिंह, त्रिलोक कठायत, नेहा चौहान आदि शामिल रहे।इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी भी नजर आई। विरोध प्रदर्शन करने प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के कई कार्यकर्ता नैनीताल पहुंचे हुए थे। मगर नैनीताल नगर कार्यकारिणी का कोई भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!