जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मतदाता सूची के एसआईआर के दौरान पात्र मतदाताओं को सहयोग उपलब्ध कराने व पूरी प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कमेटी की विशेष समिति गठित की गई।

यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि समिति में किशन पंवार (अधिवक्ता), अवनीश नेगी (अधिवक्ता), गंभीर रावत, अजयपाल रावत, प्रदीप गुसाईं, सुभाष शर्मा, राकेश रावत, कृति सिंह बिष्ट, विमल बिष्ट व महावीर सिंह को सदस्य बनाया गया है। बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच कर उन्हें आवश्यक जानकारी व सहायता उपलब्ध कराएं। कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न हो, इसके लिए पार्टी स्तर पर बूथ व क्षेत्रवार निगरानी की जाएगी। उन्होंने सभी ब्लाक, नगर व मंडल कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।