Uncategorized

महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-कुंभ में फर्जी कोविड जांच घोटाले की सीबीआई जांच कराने की माँग
ऋषिकेश। कांग्रेस ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग उठाई। साथ ही कुंभ में फर्जी कोविड जांच घोटाले की सीबीआई जांच कराने का मुद्दा उठाया। रविवार को रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में घोटाले-घपले बढ़ रहे हैं। करोड़ों देशवासियों की आस्था के प्रतीक कुंभ में फर्जी कोविड जांच घोटाले से देश में कोरोना संक्रमण बढ़ा है। कहा कि भाजपा के एक बड़े नेता का नाम लाइब्रेरी घोटाला में सामने आया है। इससे जनता के समक्ष अब सारी पोल खुल गई है। जनता आगामी चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि यह सरकार जनता को हर प्रकार से लूटने में लगी हुई है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थों सहित तमाम चीजें महंगी हो गई है। जनता महंगाई से त्रस्त है। कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इसे गरीब जनता से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश सचिव मदनमोहन शर्मा ने कहा कि सरकार गलत तरीके से पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाकर जनता का शोषण करने में लगी है। प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरोज देवराडी, ललित मोहन मिश्रा, रामकुमार भर्तोलिया, सुधीर राय, पार्षद भगवान सिंह पंवार, दीपक धमांदा,नंदकिशोर जाटव, अभिषेक शर्मा, हुकम पोखरियाल, राजेंद्र जाटव, कमलेश शर्मा, अशोक शर्मा, विष्णु कुमार, विक्रम भंडारी, संजय टंडन, सचिन, प्रतीक्षा आदि शामिल रहे।
उधर, मुनिकीरेती में भी कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्य्क्ष अनिल रावत, दिनेश सकलानी, गोविंद राम रतूड़ी, दिनेश भट्ट, जयराम सेमवाल, आशीष श्रीवास्तव, रोहित चौहान, महावीर चौहान, बिजेंद्र पयाल, संतोष पैन्यूली, मुकेश चौहान, मोहित चौहान, शिवम भट्ट, सर्वेंद्र कंडियाल, संदीप भंडारी, सौरव बिजल्वाण, सौरव पोखरियाल, पर्वत बहगुणा, गुरदीप पंवार आदि शामिल थे।
भ्रष्टाचारियों पर हो उचित कार्रवाई
स्वर्गाश्रम में कांग्रेसियों ने पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में सीबीआई जांच कर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदेश तोमर, युकां के यमकेश्वर विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता, त्रिभुवन, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस पार्वती नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सफाई मजदूर कांग्रेस संघ शिवचरण, युकां नगर अध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल, चेतन चौहान, प्रमोद चौहान, विनोद जेठुड़ी, संदीप कुमार, अमित झा, मुकेश यादव आदि शामिल रहे।
रिटायर्ड जज से करवाई जाए घोटाले की जांच
डोईवाला। डोईवाला में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी ने कहा कि कुंभ में फर्जी कोविड जांच घोटाले की जांच रिटायर्ड जज से करवाई जाए। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, रणजीत सिंह, नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, भारत भूषण कौशल, नागेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, जसपाल सिंह, अजय रावत, नवीन मिश्रा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!