Uncategorized

डीडीहाट में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से कांग्रेसियों में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाली के दौर से गुजर रहा है। बारिश के पानी से अस्पताल के कमरे भरे हुए हैं। गर्भवतियों को बिजली तक नसीब नहीं हो रही। अस्पताल महज रेफर सेंटर बनकर रह गया है। मंगलवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता अस्पताल परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने कहा विशेषज्ञ तीसरी लहर आने की बात कह रहे हैं, लेकिन अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल की स्थिति का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि भर्ती कक्षों में बिजली तक नहीं है। विशेषज्ञ चिकित्सक तो दूर की बात है। वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण ठप हो गया है। कहा 25 साल होने को हैं, लेकिन स्थानीय विधायक व कैबीनेट मंत्री अस्पताल की दशा सुधारने में नाकाम रहे हैं। कहा मानसून काल में अस्पताल पानी भरने से रोगी परेशान हैं। लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा अगर शीघ्र ही स्वास्थ्य सेवाओं को दुरस्त नहीं किया गया तो वे जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेंगे।
ये रहे शामिल
सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम देउपा, नगर अध्यक्ष गिरधर बोरा, सैनिक प्रकोष्ट अध्यक्ष शेर सिंह चुफाल, आईटी अध्यक्ष बलवंत चौहान, सेवादल उपाध्यक्ष शंकु जोशी, पूर्व प्रधान राजेश कन्याल, जोगा सिंह चुफाल, खड़क कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!