उत्तराखंड

भाजपा नेताओं की जुबान पर नहीं रही लगाम रू कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार की कांग्रेसियों को लेकर की गई आपतिजनक टिप्पणी से रोषित कांग्रेसियों ने हनुमान चौक पर राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा का पुतला दहन किया। भाजपा के खिलाफ इस मौके पर नारेबाजी भी कांग्रसियों ने की। हनुमान चौक पर पुतला दहन के बाद कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा नेताओं की जबान पर लगाम नहीं रह गई। कुछ नेता देवताओं को लेकर तो कुछ महिलाओं के पहनावे को लेकर अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं। अब दुष्यंत कुमार ने छोटी मानसिकता का परिचय देते हुए जिस अंदाज में टिप्पणी की है उससे साफ जाहिर है कि भाजपा नेताओं के जुबान पर उनकी करनी की सामने आ जाती है। जो बोलते हैं, शायद वहीं उनकी मन में बसा रहता और उनकी करनी का एक पहलू होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं पर कोई लगाम अब नहीं रह गई है। कांग्रेसियों ने कहा कि दुष्यंत कुमार की इस टिप्पणी को लेकर जल्दी ही स्थानीय थाने में तहरीर भी देंगे। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, कुलदीप पंवार, हरिओम, नवीन सेमवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, मुर्शरफ अली, मान सिंह रौतेला, मेहरबान सिंह नेगी, शंभु सिंह भंडारी, लखवीर चौहान, नफीस खान, गौरव राणा, किशोर सिंह मंद्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!