कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटे फल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर सोमवार को बेस चिकित्सालय में सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि राहुल गांधी वर्तमान में देश में जनमुद्दों को लेकर आवाज उठाने वाले पहले नेता बने हैं। यही कारण है कि भारत जोड़ों यात्रा में उनको आमजन का अपार समर्थन मिला। इसलिए प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अशक्त जनों को फल वितरित कर उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। फल वितरण में जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ ओम प्रकाश कोटला, नईम अहमद, बलबीर सिंह रावत, प्रवेश रावत, शूरवीर खेतवाल, विनोद नेगी, राजा आर्य और शुभम रावत सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!