जगदीश प्रसाद पोखरियाल बने अध्यक्ष
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : 17वीं गढ़वाल राइफल्स गौरव सेनानी समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है।
इस संबध में भाबर क्षेत्र के निंबूचौड़ स्थित एक बारातघर के सभागार में आयोजित बैठक में जगदीश प्रसाद पोखरियाल को समिति अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों में शिव प्रकाश चमोली उपाध्यक्ष, दरबान सिंह नेगी कोषाध्यक्ष, भारत भूषण बलूनी व रमेश सिंह को सचिव और दयानंद भट्ट को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। तत्पश्चात धर्मगुरू जगदीश प्रसाद जखमोला ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान 17 वीं गढ़वाल राइफल्स के समस्त गौरव सेनानी मौजूद रहे।