कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट
गलवान घाटी में भारतीय सेना के शहीद सैनिकों को श्रद्धाजंलि दी। साथ भारतीय जाबांज सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ
न जाने दिये जाने का भी संकल्प लिया।
गढ़वाल टाकीज स्थित स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी स्मृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने
भारतीय वीर शहीदो को मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा की खातिर अपना
सर्वस्व कुर्बान करने वाले सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने दी जायेगी। चीन की विस्तारवादी व कुटिल नीति को
भारतीय सैनिक कभी भी सफल नहीं होने देगें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस विपत्ति की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी भारतीय
सेना के साथ खड़ी है। इस मौक पर जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस
विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, पूर्व सचिव कृष्णा बहुगुणा, विजय नारायण सिंह,
जितेन्द्र भाटिया, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, सूर्यमणि, शुभम शर्मा, हेमचंद्र पंवार, विनोद नेगी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, भारत सिंह
नेगी, आशीष भंडारी, बलबीर सिंह रावत, बृजपाल सिंह, कृपाल सिंह आदि मौजूद थे। (फोटो संलग्न है)
कैप्शन04:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *