Uncategorized

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस नेता ने भाजपा पर साधा निशाना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई के खिलाफ चलाये जा रहे जनजागरण अभियान के तहत मंगलवार को कांवली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पश्चिम पटेलनगर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जहां मुख्यअतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा को महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरसों का तेल,दाल, अनाज महंगा किया। दूसरी तरफ माता बहनों का चूल्हा ही ना जले इसका इंतज़ाम रसोई गैस की कीमतें दुगनी से भी ज्यादा बढ़ाकर रसोई पर ही सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। धस्माना ने कहा कि दूसरी ओर उत्तराखंड की भाजपा सरकार के राज में बीजेपी के नेता व विधायक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के मोदी के नारे को तार तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से उत्तराखंड में भाजपा सरकार आई है तब से बीजेपी के संगठन महामंत्री व दो विधायकों के खिलाफ दुराचार के मामले दर्ज हुए। लेकिन सरकार के दबाव में इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष जया गुलानी ने कहा कि भाजपा आज तक महिलाओं को भावनात्मक रूप से भड़का कर सत्ता पर कब्जा जमाती रही। लेकिन अब महिलाएं समझ रही हैं कि उनको धर्म के नाम पर उलझा कर बीजेपी देश को लूट रही है। वार्ड अध्यक्ष सरदारनी बलजीत कौर ने कहा कि अगर महिला शक्ति अपनी ताकत समझ जाएं तो कोई भी सरकार उनका उत्पीड़न नहीं कर सकती। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अल्ताफ अहमद , एसपी सूरी, जसविंदर सिंह मोठी, शराफत , मीनू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!