जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : एआईसीसी सदस्य एवं कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट ने शुक्रवार को प्रतिनिधि मंडल के साथ उप जिलाधिकारी सतपुली रेखा आर्य से मुलाकात कर क्षेत्र में बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार जताया।

राजपाल बिष्ट ने कहा कि आपदा, सड़क हादसे अथवा क्षेत्र की छोटी-बड़ी जनसमस्याओं के मामलों में उप जिलाधिकारी रेखा आर्य लगातार तत्परता से कार्य कर रही हैं। कहा कि किसी घायल मरीज को तत्काल ऋषिकेश पहुंचाने जैसी आपात स्थिति में भी एसडीएम कार्यालय स्तर से त्वरित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए एसडीएम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम रेखा आर्य ने कहा कि जनता की सेवा करना उनकी ड्यूटी है। वह निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम सभा रेड़ा के प्रधान, पूर्व प्रधान बौंसाल विकास रावत, कल्याण सिंह रावत, कीर्ति रावत आदि मौजूद रहे।