उत्तराखंड

कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार को याद किया-

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संसदीय ज्ञान और जन संघर्षो के अुनभवी नेता थे अम्बरीष कुमार-करन माहरा
हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक दिवंगत अम्बरीष कुमार की 74वीं जयंती के अवसर पर नगर निगम परिसर में आयोजित स्मरण समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार को संसदीय ज्ञान के साथ-साथ जन संघर्षों का भी बहुत अनुभव था। जिसके माध्यम से वह वर्षो तक लगातार जनता की सेवा करते रहे। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर और सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि दिवंगत अमरीश कुमार ने जीवन पर्यंत सांप्रदायिक ताकतों और विचारधारा से समझौता नहीं किया और आजीवन गरीब, मजदूर, अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ते रहे। वरिष्ठ पत्रकार अनंत मित्तल ने कहा कि अम्बरीष कुमार हरिद्वार की मिट्टी के लाल थे और जीवन भर हरिद्वार की जनता के लिए संघर्ष करते हुए अपने सिद्घांतों पर अडिग रहे। उन्होंने अपनी विचारधारा से समझौता किए बगैर 40-50 वर्षों तक राजनीति की मुख्यधारा में बने रहे। उन्होंने इमरजेंसी के बाद इंदिरा गांधी की पहली जनसभा हरिद्वार में आयोजित की थी। जिसके बाद इंदिरा गांधी ने कभी पीटे मुड़कर नहीं देखा। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि अम्बरीष कुमार एक विचारधारा थे। जो जीवन पर्यंत और जीवन के पश्चात भी हमारे बीच में विचारों को लेकर रहेंगे। पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि अम्बरीष कुमार के जीवन में गांधी की सहिष्णुता जवाहरलाल की दूरदर्शिता, अंबेडकर का संविधान और भगत सिंह के समाजवाद के मिश्रण की झलक दिखती थी। उनके विचार और उनका जीवन दर्शन आज भी नौजवानों को संघर्ष के लिए प्रेरित करते है। युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि अम्बरीष कुमार नौजवान पीढ़ी के लिए आदर्श और संघर्ष का प्रतीक है। पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि हरिद्वार में हुए इंजीनियर हत्याकांड के विरोध में सबसे पहली आवाज उठाने वाले अम्बरीष कुमार ही थे। जिन्होंने उसे जन आंदोलन बनाकर तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह को हरिद्वार आने के लिए मजबूर किया। सभा को मुकर्रम अंसारी, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, सोम त्यागी, इदरीस आदि ने भी सम्बोधित किया। सभा में डा़ प्रतिमा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी, विजय सारस्वत, नवीन सती, पार्षद राजीव भार्गव, कैलाश भट्ट, इसरार सलमानी, शहाबुद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी, मेहरबान खान, अशोक शर्मा, उदयवीर सिंह, तहसीन अंसारी, जफर अब्बासी, शौकीन अहमद, राव अफजल, पुनीत कुमार, अंकित चौहान, प्रजापति, धनीराम शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज, मुकुल जोशी, अनंत पांडे, दीपक कोरी, नईम कुरैशी, जसवंत चौहान, सतीश जैन, सुनील कुमार, शुभम जोशी, जितेंद्र रघुवंशी, देवाशीष भट्टाचार्य, अकरम प्रधान, विशाल सिखौला, अंकित चौधरी, प्रशांत शर्मा, अजय गिरी, धर्मेंद्र चौधरी, सगीर अहमद, सत्यनारायण शर्मा, सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, राजेंद्र चुटैला, तीरथ पाल रवि, प्रीतम कुमार, हारून प्रधान, नरेश मेहता, मधुकांत गिरी, पवन शर्मा, शत्रुघ्न गिरी, नवीन जोशी, तरुण व्यास, दीपक जखमोला, दीपक पाण्डेय, समर्थ अग्रवाल, महेश दास, महेश जोशी, शेखर रोहेला, विनोद वर्मा, याज्ञिक वर्मा, शरद शर्मा, पवन शर्मा, वेदांत उपाध्याय, ओम मलिक, आयुष सैनी, सोनू शर्मा, सारिका त्यागी, तेज कुमार, रेखा गुप्ता, किरण सिंह, सुरेंद्र ठेकेदार, सुरेंद्र गिरी,ाषभ वशिष्ठ, राहुल कुमार, अमन चौहान, लक्ष्य चौहान, सगीर छोटा, प्रदीप त्यागी, नरेंद्र उपाध्याय, संतोष चौहान, अशोक गुप्ता,ाषभ कांत गिरी, प्रमोद गोस्वामी, रवि कुमार लड्डू, मनोज छाछर, मोहित अरोड़ा, सचिन भार्गव, विक्रम भाटिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!