कोटद्वार-पौड़ी

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में निकाली पदयात्रा
केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होन की अपील
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कोटद्वार क्षेत्र में पदयात्रा निकाली । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जीरो टॉलरेंस वाली भाजपा सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिससे आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा जनता को सबक सिखाएगी।
मंगलवार को कोटद्वार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकत्र्ताओं के साथ नजीबाबाद रोड स्थित महाराजा वैडिंग प्वाइंट से लालबत्ती चौक होते हुए झंडाचौक, बस स्टेशन से गोखले मार्ग, बदरीनाथ मार्ग होते हुए मालवीय उद्यान तक पदयात्रा की। मालवीय उद्यान में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कोटद्वार विधानसभा में विकास कार्यों के ठप होने से आमजन त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आई भाजपा के राज में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्हें रोजगार के लिए सड़कों पर आंदोलन करना पड़ रहा है। कहा कि बीते पौने पांच सालों में प्रदेश सहित विधानसभा कोटद्वार में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। जो कार्य पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत किये थे, उन विकास कार्यों को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उन्होंने टाइगर सफारी को सनेह में खोले जाने पर कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्होंने पौड़ी, लैंसडौन, खिर्सू को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की योजना को स्वीकृत प्रदान करते हुए सनेह में टाइगर सफारी को मंजूरी प्रदान की थी, लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार के मंत्री ने अपने स्वार्थ के लिए उक्त टाइगर सफारी योजना को लालपानी से कई किलोमीटर दूर पाखरों में शिप्ट कर दिया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कोटद्वार विधानसभा की जनता को भरोसा देते हुए कहा कि यदि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आयेगी तो सबसे पहले कोटद्वार में मेडिकल कालेज, कण्वाश्रम का समग्र विकास, लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग, केन्द्रीय विद्यालय सहित समस्त छूटे हुए विकास कार्यों को पूरा किया जायेगा। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता का मोह भंग हो चुका है। इस मौके पर महापौर हेमलता नेगी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष शकुंतला चौहान, पूर्वदर्जाधारी राज्य मंत्री विजय नाराण सिंह, जसवीर राणा, सेवादल के अध्यक्ष राकेश शर्मा, देवेन्द्र भट्ट, नसीम अहमद, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज सिंह, कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, साबर सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख सुरेश असवाल, पूर्व प्रमुख रिखणीखाल सुरेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह गुसार्इं, महेन्द्र पाल सिंह रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशू बहुखंडी, रूपेन्द्र नेगी, चन्द्रमोहन सिंह रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, विजय पाल सिंह मेहरा, पार्षद अनिल रावत, नईम अहमद, अमित नेगी, सोनिया नेगी, कूलदीप काम्बोज, प्रवक्ता बलवीर सिंह रावत, रूपन नेगी, मीना बछुवाण, प्रीति सिंह, गीता सिंह, बिनीता भारती, कविता भारती, सुधा असवाल, प्रवीण सिंह रावत, प्रकाश लखेडा, नत्थू सिंह अधिकारी, शिवचरण सिंह, रजनीश उप्पल, आशू वर्मा, हेमचंद्र पंवार, सतेन्द्र सिंह नेगी, महेन्द्र अग्रवाल, सूरबीर खेतवाल, केएस चौहान, अमित चौहान आदि शामिल रहे।

बाक्स
कांग्रेस की सदस्यता की ग्रहण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समक्ष योजना आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्व. भारत सिंह के पुत्र राजेन्द्र सिंह कुंवर एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष डा. अमित शर्मा व लोक जन शक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण थपलियाल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फूलमाला पहनाते हुए सभी का पार्टी में स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!