उत्तराखंड

भारत विकसित संकल्प यात्रा को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। भारत विकसित संकल्प यात्रा को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोला है। कांग्रेस का आरोप है कि भारत विकसित संकल्प यात्रा भारत को विकसित करने की नहीं बल्कि भाजपा को विकसित करने के उद्देश्य से की जा रही है। ये भी आरोप है कि इस संकल्प यात्रा में सिर्फ भाजपा के नेताओं को ही आगे किया जा रहा है और भाजपा का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी पार्टी की सरकार नहीं होती बल्कि ये हर नागरिक की सरकार होती है लेकिन इस संकल्प यात्रा में सिर्फ भाजपा के नेताओं को ही आगे किया जा रहा है और सरकारी खर्चे पर भाजपा का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मंगलवार को ब्लक कांग्रेस के अध्यक्ष पवन शर्मा के अपने आवास पर हुई प्रेस वार्ता में पवन शर्मा ने ये आरोप भाजपा पर लगाये। पवन शर्मा ने कहा कि 15 नवंबर से 25 जनवरी तक भारत विकसित संकल्प यात्रा प्रदेश की प्रत्येक ग्राम सभा में निकालने के आदेश जारी हुए हैं। खंड विकास कार्यालय को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। पवन शर्मा ने कहा कि ये संकल्प यात्रा सिर्फ भाजपा का प्रचार प्रसार करने के लिये निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों को भी लोगों को जुटाने की जिम्मेदारियां दी जा रही हैं लेकिन ग्राम प्रधानों को पीटे कर दिया जा रहा है इससे ग्राम प्रधानों में खासा आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!