उत्तराखंड

पं नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया श्रद्घांजलि सभा का आयोजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर महानगर कांग्रेस ने श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया। मायापुर स्थित यूनियन भवन में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बताए रास्ते पर चलकर देश को आगे ले जाना ही सच्ची श्रद्घांजलि होगी। मायापुर स्थित यूनियन भवन में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्घांजलि सभा की अध्यक्षता ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने की। महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू को सच्ची श्रद्घांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को आगे ले जाने का काम करें। कहा कि वर्तमान समय में देश में धर्म और मजहब के नाम पर भाईचारा खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेसजन इस भाईचारे को खत्म न होने के लिए संकल्पबद्घ है। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि पंडित नेहरू को सच्ची श्रद्घांजलि यही होगी कि हम उनके द्वारा देश के निर्माण के लिए स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन से लेकर देश की आजादी के बाद देश को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। पार्षद राजीव भार्गव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद सरकारी संस्थानों का निर्माण कर देश के विकास की नींव रखी। श्रद्घांजलि सभा में मुकुल जोशी, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस शुभम जोशी, भूपेंद्र पटुवर, ब्लक अध्यक्ष विकास चंद्रा, जतिन हांडा, रकित वालिया, राजेंद्र भारद्वाज, विजय प्रजापति, धनीराम शर्मा नीटू, रियाजुल अली, मनीष सैनी, हरद्वारी लाल, सोनू लाला, राजेंद्र जाटव, ओम मलिक, अशोक गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, लक्ष्मण हांडा, संजय वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!