Uncategorized

मोदी सरकार के 7साल पूरा होने पर कांग्रेस ने दिया धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने भाजपा सरकार के 7साल पूरा होने पर धरना दिया। कहा मौजूदा सरकार के ये सात साल निराशाजनक रहे हैं। देश में महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ी है। स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। लोग अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। बावजूद इसके पीएम मोदी अच्छे दिनों का नारा देकर जनता को छलने का काम कर रहे हैं। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में सरकार के सात सालों को निराशाजनक बताते हुए धरना दिया। महर ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी लोगों से अपने मन की बात करते हैं। लेकिन अपनी जनता की आवाज उन्होंने नहीं सुनी। लोग महंगाई की मार से त्रस्त हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं। बावजूद इसके पीएम मोदी अच्छे दिनों की बात कर जनता को छलने का काम कर रहे हैं। युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा देश के इतिहास में पहली बार पेट्रोल 100के पार पहुंच गया है। देश की जनता महंगाई के साथ ही कोरोना महामारी से जूझ रही है। लेकिन सरकार जनता के प्रति अपनी जवाबदेई को पूरी तरह भुला चुकी है। न तो लोगों को महंगाई से निजात मिल रही है और न ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!