कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को दी श्रद्धाजंलि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 57वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्घाजंलि अर्पित की। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. नेहरू को श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए स्व. जवाहर लाल नेहरू ने पूरे भारत को एकजुटता के सूत्र में बांधते हुए चहुंमुखी विकास की आधार शिला रखी, जिसकी बदौलत भारत देश दुनिया के देशों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा हो गया।
गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर मालार्पण कर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बनने के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश में विकास के हर आयामों को छूने का प्रयास करते हुए देश को दुनिया के अग्रणी देशों की श्रेणी में शामिल किया। राजनीति के क्षेत्र में भी पंडित जवाहर लाल नेहरू ने विश्व पटल पर पहचान बनाते हुए उपनिवेशवाद को समाप्त करने, गुटनिरपेक्ष आंदोलन के मुखिया के रूप में स्वयं को स्थापित करते हुए वैश्विक समस्याआें का निस्तारण किया। उन्होंने भारत में विश्व स्तरीय प्रतिष्ठानों जिसमें विज्ञान, शिक्षा, खेल सहित कृषि के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करने मेंं महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ॅ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, बलवीर सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, विजय कुमार माहेश्वरी, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेमचंद्र पंवार, हरेंद्र पुंडीर, जितेंद्र भाटिया, सूरज प्रकाश, भारत सिंह नेगी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, अमित राज सिंह, विजय रावत, राजा आर्य, रूपेन्द्र सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, बृजपाल सिंह नेगी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!