Uncategorized

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया मजदूरों का सम्मान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। मजदूर दिवस के अवसर पर शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मजदूरों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मजदूरों को भोजन सामग्री व फल बांटे। प्रीतम सिंह ने कहा कांग्रेस सरकार के दौरान हमेशा श्रम कानून के अंतर्गत सभी को समान अधिकार दिया गया, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर उनके हितों व जरूरतों की रक्षा का दायित्व निभाया गया। प्रीतम सिंह ने यह भी कहा कि अभी दूसरे प्रदेश में रहने वालों ने आना शुरू हो गया है। अत: जन स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए क्वारंटीन सेंटर्स व उपचार केंद्रों के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। साथ ही प्रदेश लौट रहे मजदूरों की आजीविका व आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार को प्रभावी कदम उठाने के साथ राहत पैकेज उपलब्ध कराना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिहाड़ी मजदूर (यानी ऐसे मजदूर जो रोज श्रम कर पैसा कमाते हैं और केवल श्रम के बदौलत ही उनका घर चल पाता है) को महिनेवारी भत्ता देने का निर्णय लेकर सरकार को इस संकट काल में मजदूरों के साथ न्याय करना चाहिए। इस कार्य्रकम के दौरान महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, बीरेंद्र सिंह, भारत शर्मा, पुनीत कुमार, कुलदीप रावत, विक्रम नेगी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि चार धाम में अति आवश्यक धार्मिक परंपराओं व मान्यताओं का निर्वहन सांकेतिक रूप में ही सही, मगर होना चाहिए। शुक्रवार को हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कहा कि सरकार ने चारधाम यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है। ऐसे में कम से कम परंपराओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भी केदारनाथ त्रासदी के बाद वर्ष 2014 में असंभव स्थिति में भगवान केदारनाथ के कपाट खोले थे और जो परंपराएं थीं, उनका निर्वहन हुआ था। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच घर से बाहर न निकलें और आवश्यक हो तो मास्क लगाकर ही निकलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!