जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महगांई के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता बुरी तरह परेशान है। कहा कि प्रदेश में गुलदार और भालू के हमलों से कई लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है व लाखों युवाओं का भविष्य अधर में है। प्रदर्शन करने वालों में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सागर, सुंदर लाल मुयाल, श्रीकांत, राजेश भंडारी, अमन नयाल, प्रतीक बिष्ट, कमला नेगी, भरत रावत, यशोदा नेगी, तामेश्वर आर्य, अनिल कुमार, अनूप सिंह आदि शामिल रहे।