यूकेडी ने जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन, लगाया लापरवाही का आरोप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों पर विरोध जताते हुए सोमवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए वन विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों का तत्काल स्थानांतरण किया करने और मृतकों के आश्रितों को नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की।
यूकेडी नेता आशुतोष नेगी, युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत और महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष मेजर संतोष भंडारी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में जिले में भालू और गुलदार के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। कई परिवारों ने अपने घर के मुखिया और कमाने वाले सदस्य खो दिए] लेकिन संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और डीएफओ को ज्ञापन देने के बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में करने वालों में जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी, गौरव चंदोला, अजय चंदोला, दीप्ती, नीरजा खुगशाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *