पैदल कोर्ट पहुंचे अधिकारी, कर्मचारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला मुख्यालय में न्यायिक सेवा के अफसरों ने ईंधन बचाने और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अधिकारियों व कर्मचारी नो व्हीकल डे मनाते हुए पैदल ही कोर्ट पहुंचे। कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। छोटे-छोटे प्रयास, कम दूरी के लिए पैदल चलना व सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना आदि पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहजाद ए वाहिद, सिविल जज (सी.डि) नाजिश कलीम, सिविल जज (सी.डी) अमित भट्ट, न्यायिक मजिस्ट्रेट अकमल अली व रिजवान अंसारी आदि अधिकारी व कर्मचारियों ने लोगों को अधिक पैदल चलने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और ईंधन की बचत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराड़ा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, रिटेनर अधिवक्ता गजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *