कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने याद किया इंदिरा गांधी का योगदान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

वीर सेनानियों व उनके परिजनों को किया सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला कांग्रेस की ओर से देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की शहादत दिवस को इंदिरा प्रियदर्शनी शौर्य दिवस के रूप में मनया गया। इस दौरान आजादी में अपना योगदान देने वाले वीर सेनानियों, शहीद परिजनों व 1971 के युद्ध में प्रतिभाग करने वाले सैनिकों सहित सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया।
रविवार को बदरीनाथ स्थित एक आडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी कहा कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ इंदिरा गांधी आयरन लेडी थी। अदम्य साहस की धनी व प्रशासनिक कार्यकुशलता में निपुण स्व़ इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीय करण भारत के हर वर्ग के लोगों के लिए बैंकों के दरवाजे खोल दिये थे, जिससे भारत का हर नागरिक बैंकों के माध्यम से लेनदेन कर प्रगति के पथ पर निरतंर आगे बढा, साथ ही पाकिस्तान का विभाजन भी किया। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ इंदिरा गांधी के साहस, शौर्य व निर्णय लेने की क्षमता से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता अटल विहारी बाजपेयी ने उन्हें दुर्गा की संज्ञा देकर संबोधित किया था। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान में आर्थिक परेशानियों सहित महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई लडने के लिए मातृ शक्ति को इंदिरा गांधी की तरह एक बार फिर से दुर्गा का रूप धारण कर परेशानियों का हल निकालना होगा। कहा कि देश की बिगडती परिस्थितियों को ठीक करने के लिए लोगों को सामूहिक रूप से कांग्रेस को सत्ता में लाने का प्रयास करना होगा। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी व महापौर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह, जीना देवी, चित्रा देवी, मुन्नी देवी, गंगोत्री देवी, सरोजनी देवी, सुशीला देवी, दर्शनी देवी, सुरेशी देवी, चंदन सिह नेगी, विमला गढवाली, अरविंद सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह पुुंडीर सहित पांच दर्जन से अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, परिजनों सहित 1971 के युद्घ में प्रतिभाग करने वाले वीर सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महापौर हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा़ चंन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुंतला चौहान, विधानसभा अध्यक्ष/संयोजक साबर सिंह नेगी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गीता नेगी, मीना बटुवाण, रूपन नेगी, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, विजय नारायण सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नसीम अहमद, महानगर अध्यक्ष सरदार महेन्द्र सिह, सेवादल के अध्यक्ष राकेश शर्मा, पार्षद विपिन डोबरियाल, नईम अहमद, अनिल रावत, अनीता मल्होत्रा, जगदीश मेहरा, विवेक शाह, राकेश बिष्ट, कविता मित्तल, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता बलवीर सिंह रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!