उत्तराखंड

कांग्रेस सेवा दल ने किया शक्ति नहर मरम्मत कार्यों पर गड़बड़ी का आरोप लगा प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। शक्ति नहर में क्लोजर के बाद किये जा रहे मरम्मत कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। बाद में सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित के नेतृत्व में तहसील प्रशासन विकासनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने सीएम से मामले की जांच कराने की मांग की। साथ ही जांच नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने ग्यारह बजे तहसील परिसर में एकत्र हुए। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से प्रेषित ज्ञापन में कहा कि शक्ति नहर में यूजेवीएनएल ने 25 अप्रैल को एक माह का क्लोजर देकर डाकपत्थर बैराज से लेकर कुल्हाल पावर हाउस तक शक्ति नहर में मरम्मत कार्य शुरू कराये, जिसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है। मरम्मत कार्य मानक के अनुरूप नहीं किए जा रहे हैं। क्लोजर के 30 दिन बीत जाने के बाद भी नहर में पानी मौजूद है। अधिकतर स्थान पर नया बेड नहीं डाला गया है। जबकि पुराना बेड जर्जर हालत में है और उसमें गाद और मलबा भरा हुआ है। बिना कच्ची रोड़ी बिछाए मिट्टी और आरबीएम पर मिट्टी युक्त पानी में ही सीमेंट युक्त कंक्रीट डाल दिया गया है और उसकी तराई भी मिट्टी युक्त पानी से ही की गई है। साइड वल की स्थिति बहुत खराब है। जिनकी मरम्मत नहीं की गयी है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग, जिला अध्यक्ष विजय कुमार एडवोकेट, कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा, सेवादल के नगर अध्यक्ष भुवन चंद्र पंत, दिनेश भंडारी,ाषि त्यागी, जीवन सिंह, प्रदीप कुमार, नरेश कुमार, गोपाल सिंह गढ़िया, राजेश नौटियाल, दिनेश कांडपाल, राजू, आशीष, विशाल, मोहन सिंह आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!