बिग ब्रेकिंग

दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, जयराम रमेश बोले- यह उनके निजी विचार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान से पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं। इससे कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है और न ही हम ऐसा सोचते हैं। 2014 से पहले यूपीए सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। कांग्रेस ने राष्ट्रीय हित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का समर्थन किया है और समर्थन करना जारी रखेगी।
इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि केंद्र सरकार लगातार सर्जिकल स्ट्राइक करने की बात करती है, लेकिन उनमें कितने लोगों को मार गिराया, इसका कोई सबूत नहीं है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बयान राहुल नफरत की बात कर देश को बदनाम कर रहे हैं, पर कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषणों को सुनना चाहिए। वह खुलेआम लोगों को मारने की बात करके नफरत फैला रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने सवाल उठाते हुए कहा था कि अनुच्टेद 370 हटने से किसका फायदा हुआ। केंद्र की तरफ से कहा गया कि आतंकवाद खत्म हो जाएगा और हिंदुओं का बोलबाला होगा। मगर हालात अलग हैं। जब से अनुच्टेद 370 हटी है तक से आतंकवाद बढ़ा है। जम्मू कश्मीर में रोज कुछ ना कुछ हो रहा है। पहले आतंकी घटनाएं घाटी तक सीमित थी, लेकिन अब राजोरी, डोडा तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की समस्या का निदान नहीं करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!