उत्तराखंड

आश्रम कब्जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। शहर कोतवाली के सामने शहीद पार्क में कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने एक आश्रम कब्जाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने मामले में शामिल एक भाजपा पार्षद का नाम छिपाने का आरोप पुलिस पर लगाया। पुलिस से भाजपा पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस के धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि जहां भी देखा जाए चाहे जमीन से जुड़े मामले हो, पेपर लीक का मामला हो या नशे से जुड़ा मामला हो भाजपा के नेताओं की संलिप्तता होती है। पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि भाजपा पार्षद के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करे। पार्षद कैलाश भट्ट व युवा कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि अगर शासन प्रशासन भाजपा के नेताओं को बचाने का काम करेगा तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर सत्याग्रह करने का काम करेगा। पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि हरिद्वार में चारों तरफ भू माफियाओं का गिरोह सक्रिय है और उनको भाजपा के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। उत्तरी हरिद्वार में आश्रम के कब्जे को लेकर एक भाजपा के पार्षद का नाम शासन और प्रशासन की शह पर छिपाया जा रहा है। अमन गर्ग ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पार्षद ने ही आश्रम कब्जाने के प्रयास का सारा षड़यंत्र रचा था। फिर भी पुलिस उसे बचाने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!