कोटद्वार-पौड़ी

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से कांग्रेस करेंगी जन संवाद: नेगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान से कांग्रेस जनता से बेहतर संवाद करेगी। भारत जोड़ो अभियान की सफलता से भी आम लोगों को अवगत कराया जायेगा। चर्चा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तह मदन नेगी बाजार एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में जन संपर्क कर रैली भी निकाली गई। आम लोगों से संवाद करते हुए विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यात्रा ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य आपसी प्यार भाईचारे को मजबूत करना है। राहुल गांधी के संदेश को लेकर कांग्रेस घर-घर गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों एवम विकास के प्रति सोच को पहुचाएगी। जनता से बेहतर सामंजस्य स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच विकासपरक है। लेकिन सत्ता में बैठे लोग निज स्वार्थ के चलते धर्म, जाति व प्रांत के नाम पर समाज में नफरत का जहर फैलाकर मूलभूत समस्याओं से ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है।
आज प्रदेश में रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण, सड़क, बिजली व पानी जैसी समस्याओं से लोग जुझ रही है। जिस ओर प्रदेश व केंद्र सरकार का कोई ध्यान नहीं है। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, नरेंद्र राणा, मेहरबान सिंह नेगी, गुमान सिंह पंवार, आनंद सिंह मंद्रवाल, किशोर सिंह मंदरवाल, बुद्घि राम जुयाल, रविंद्र जोशी, श्रीधर कुकरेती, दीनपाल, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी, सरस्वती देवी, रोशन लाल, गंभीर सिंह नेगी, धनवीर नेगी, अनुराग भूषण, करन सिंह नेगी, प्रहलाद सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!