उत्तराखंड

संगम तट से कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान शुरु

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। देवप्रयाग संगम तट से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हुई। अभियान में नरेंद्रनगर, कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लक के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। तहसील मुख्यालय से देश की एकता और अखंडता के नारे लगाते कांग्रेसी दीन दयाल पार्क में पहुंचे। अभियान संयोजक अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल की अध्यक्षता में जिलाध्यक्ष उत्तम असवाल ने दो माह चलने वाले इस अभियान की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। नरेन्द्रनगर के पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने कार्यकर्ताओं से घर-घर तक पार्टी की नीति रीति को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हुए कार्यों को भाजपा अपने नाम से भुनाने में लगी है। मौके पर पूर्व ब्लक प्रमुख वीरेंद्र कंडारी, जगमोहन भंडारी, ड़ प्रताप भंडारी, मनवीर नेगी, महावीर खरोला, रघुवीर भंडारी, कुंदन सिंह बिष्ट, त्रिवेंद्र रावत, राजेंद्र चंद, नंदन टोडरिया, श्यामलाल आर्य, आशीष रानाकोटी,अंकित सिंह,आशीष पंवार, सुनील आर्य, दिनेश मास्टर, कुंदन आर्य, दिनेश सकलानी, ड. जेपी उनियाल, मोहनानंद डोभाल, मकान सिंह चौहान, कमल भंडारी, मंगल मठियाल, विक्रम बिष्ट, शशि प्रकाश भट्ट, अनिल रावत, विनोद रौथान, कुसुम सेमवाल, सुमन रावत आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!