कोटद्वार-पौड़ी

कोटद्वार में कांग्रेस का विधानसभा जनसेवा कार्यालय शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कार्यकर्ता जनता के बीच जायेगें सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस पार्टी के विधानसभा जनसेवा कार्यालय का पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व विधायक की लापरवाही के कारण कोटद्वार का विकास पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। क्षेत्रीय विधायक ने जनता को विकास के नाम पर झूठे आश्वासन दिये है। साढे़ चार साल में क्षेत्रीय विधायक ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है, बल्कि कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग, मेडिकल कालेज, कण्वाश्रम, केंद्रीय विद्यालय, मोटर नगर बस अड्डा, रोडवेज बस अड्डा सहित अन्य विकास योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
पदपुर स्थित गुरूराम राय स्कूल के निकट स्थित कांग्रेस का विधानसभा जनसेवा कार्यालय खोला गया है। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है, लोग अपने महत्वपूर्ण कार्यो के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे है। लोगों की परेशानी को देखते हुए पदमपुर में कांग्रेस ने जनसेवा कार्यालय शुरू किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों से भी अवगत करायेगें। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में पूर्णत: लिप्त है। इस मौके पर विधानसभा संयोजक/अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष डॉ़ चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता नेगी, मीना बछवाण, मनवर सिंह आर्य, प्रीति देवी, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बिष्ट, राजेंद्र सिंह गुसांई, वीडी नवानी, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह, दलीप सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह गुंसाई, संजू नेगी, ममता देवी, जगत सिंह, गणेश चन्द्र ध्यानी, आशुतोष रूडोला, बलवीर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!