Uncategorized

कांग्रेसियों ने स्व. फूल सिंह बिष्ट को याद किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामगढ़ की बैठक में कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक स्व. फूल सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि स्व. फूल सिंह बिष्ट के कार्यकाल के दौरान प्रतापनगर ब्लाक का चहुंमुखी विकास हुआ। बैठक में दर्जनभर से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली। प्रतापनगर में रामगढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में 2022 मिशन को लेकर गहन रणनीति बनाने पर जहां चर्चा हुई, वहीं पूर्व विधायक नेगी ने कहा कि यहां पर स्थानीय महाविद्यालय का नाम स्व. फूल सिंह बिष्ट के नाम पर रखा गया है, जो विकास की गाथा को हमेशा याद दिलाते रहेंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज सभी वर्ग के लोग भाजपा सरकार की अनीतियों और बढ़ती महंगाई से खिन्न हो चुके हैं। भाजपा सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर उन्हें रोजगार नहीं दे पा रही है। सरकार विकास के काम ठप कर चुकी है।सरकार की खामियों के चलते पहाड़ में पलायन बढ़ रहा है। 2022 में कांग्रेस को मजबूत करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और आम जनमानस को राहत देने का काम करेगी। बैठक में विमला देवी, सुनील, जय सिंह, राजेंद्र, मुकेश रावत, कर्मवीर, दिनेश, विनीत बुटोला, मनोज राणा, शांतिलाल, विजयपाल, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, रीना देवी, सीता देवी आदि ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर होशियार सिंह, मंगल सिंह भंडारी, विजेंद्र सिंह रावत, प्रवीण कोहली, अरुणोदय नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष भरत बुटोला, प्रदेश सचिव नरेंद्र राणा, प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई हरिओम भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख महावीर रमोला, बुद्धि सिंह, मंगल सिंह, सुरेश राणा, नरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!