Uncategorized

सड़क ठीक करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋ षिकेश। नगर निगम और विधायक के खिलाफ शिवाजी नगर में स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया है। वीरभद्र रोड से शिवाजी नगर जाने वाली सड़क नगर निगम की लापरवाही से हादसों का सबब बनती जा रही है। डामरीकरण के लिए भरान करने के बाद सड़क निर्माण का कार्य पिछले एक साल से बंद है। इस दौरान कई लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। कई बार नगर निगम के साथ विधायक से सड़क निर्माण की गुहार स्थानीय लोग लगा चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ. इससे नाराज स्थानीय लोगों ने अब नगर निगम और विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरभद्र मार्ग पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम और विधायक के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो, धरना-प्रदर्शन अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा। 18 अगस्त 2019 को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सड़क के सुधारीकरण का शिलान्यास किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!