पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

अल्मोड़ा। यूकेएसएसएससी पेपर लीक तथा भर्ती घोटालों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया। तथा सोमेश्वर के मुख्य चौराहे में भ्रष्टाचार और सरकार का पुतला फूंका। ब्लक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंदन सिंह भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर में विरोध प्रदर्शन करते हुए चौराहे में एक सभा आयोजित की। जिसमें वक्ताओं ने राज्य तथा केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर जमकर हमला बोला कहा गया कि भर्ती घोटाले में लिप्त प्रभावशाली सफेदपोश नेताओं तथा अफसरों के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटालों की जांच उच्च न्यायालय अथवा सर्वोच्च न्यायालय के जज की निगरानी में कराने की मांग की। तथा कहा गया कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद अब तक हुई सभी भर्ती घोटालों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाय। कार्यक्रम में ब्लक अध्यक्ष कुन्दन सिंह भण्डारी, पूर्व अध्यक्ष किशोर नयाल, हवालबाग ब्लक अध्यक्ष शिवराज नयाल, जिला महामंत्री बालम सिंह भाकुनी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजू भट्ट, युवा ब्लक अध्यक्ष भुवन दोसाद, सुरेश बोरा, प्रकाश बिष्ट, प्रकाश खाती, श्याम सिंह दोसाद, चन्दन वर्मा, सुन्दर सिंह, रंजीत नयाल, संतोष कुमार, लक्षमण सिंह, राजेश गिरी, राहुल आर्या, शंकर गिरी, खीम राम, नवल जोशी, बहादुर दोसाद, रिंकू बोरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *