उत्तराखंड

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा कांग्रेस पर की गई टिप्पणी से कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है। मामले के विरोध में गुरुवार को हल्द्वानी में कांग्रेसियों ने दुष्यंत गौतम का पुतला फूंककर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि भाजपा और संघ के नेता महिला विरोधी मानसिकता वाले हैं। तिकोनिया स्थित बुद्घ पार्क में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल छिमवाल की अगुवाई में कांग्रेसी एकत्र हुए। यहां पुतले को आग के हवाले करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी के विरोध में नारेबाजी की गई। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पीसीसी सदस्य हरीश सिंह मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह बगड्वाल, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, प्रदेश महासचिव विजय सिजवाली, पूर्व दर्जा धारी हाजी सोहेल, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शशि वर्मा, पुष्पा नेगी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के ऊपर अनर्गल व तुच्छ आरोप लगाना उनकी मानसिकता को उजागर कर रहा है। सीएम से मांग की कि अंकिता हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम उजागर करना चाहिए। चेताया कि अंकिता हत्याकांड के बाद से भाजपा और संघ के नेताओं द्वारा लगातार की जा रही अशोभनीय टिप्पणी को कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे नेताओं का सामाजिक बहिष्कार कर उत्तराखंड से बाहर जाने पर मजबूर कर दिया जाएगा। महानगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, प्रदेश महासचिव वरुण भाकुनी, महानगर उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, किसान नेता मनोज शर्मा, राज्य आंदोलनकारी जगमोहन सिंह बगड्वाल, ब्लक अध्यक्ष हेम पांडे, संदीप भैसोड़ा ने कहा कि जिस तरह भाजपा के नेताओं द्वारा लगातार महिला विरोधी बयानबाजी की जा रही है। इससे लगता है कि भाजपा के राज में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा को जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर गीता बहुगुणा, कमला तिवारी, संजय उप्रेती, कौशलेंद्र भट्ट, मनीष पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!