उत्तराखंड

कांग्रेसियों ने किया खैट पर्वत पर सत्याग्रह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। राहुल गांधी के समर्थन में समुद्रतल से 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित खैट पर्वत पर पहुंचकर कांग्रेसियों ने जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया। खैट पर्वत पर पूजा-अर्चना व हवन करने के बाद कांग्रेसियों ने जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम की शुरूआत करते 1100 पोस्ट कार्डों की मदद से कई सवाल प्रधानमंत्री से पूटे। यहां पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत आवाज बुलंद की। जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के टिहरी जिले के समन्वयक प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी और सह समन्वयक प्रदेश महामंत्री शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों में सस्ती शराब और महंगा राशन, महंगी रसोई गैस, महंगी दवाइयां, महंगी किताबें, महंगी बिजली-पानी और गड्ढा युक्त सड़कें भाजपा की देन है। इसी खैट पर्वत में बैठकर प्रधानमंत्री मोदी को 1100 पोस्टकार्ड लिखकर सवाल कर रहे हैं। इसमें देश व प्रदेश को लेकर कई सवाल पूटे गए हैं। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, सह समन्वयक शान्ति प्रसाद भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, कार्यक्रम आयोजक ब्लाक अध्यक्ष रजाखेत मान सिंह रौतेला, जसवीर नेगी, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, एडवोकेट आनद सिंह बेलवाल, जयवीर सिंह रावत, कुलदीप पंवार,मुरारीलाल खंडवाल, सबल सिंह राणा आदि अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!