कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी देने पर जताया रोष, कांग्रेसियों ने दी तहरीर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक के चिंतापुर विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी मनीकांत राठौर द्वारा परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने पर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। इस बात से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को मनीकांत राठौर के खिलाफ तहरीर दी है।
तहरीर में कहा गया है कि मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। भाजपा नेता द्वारा उनके साथ किए गए दुव्र्यवहार से कांग्रेस कार्यकर्ता आहत हैं। कहा कि देश में इस तरह का व्यवहार करने वाले नेताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में व्यक्तियों को सजा मिलें इसके लिए सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि भाजपा नेता सत्ता के मद में अमर्यादित आचरण पर उतर आए हैं, जिसका विरोध जारी रहेगा। तहरीर देने वालों में सुनील सेमवाल, राकेश शर्मा, विजय माहेश्वरी, रजनीश उप्पल, सूरज कांति, धीरेंद्र बिष्ट, बृजपाल सिंह नेगी, अंकुश घिल्डियाल और नीरज बहुगुणा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!