कोटद्वार-पौड़ी

विद्यार्थियों को बताया हेनरी ड्यूनेंट का योगदान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रेडक्रास दिवस पर पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हेनरी ड्यूनेंट के योगदान के बारे में बताया
सोमवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को हेनरी ड्यूनेंट की जीवनी के बारे में बताया। आमजन की मदद के लिए वर्ष 1828 में हेनरी ड्यूनेंट ने रेडक्रास नाम की एक अंरराष्ट्रीय संस्था बना थी। संस्था का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदा सहित अन्य आपदाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करना है। बेहतर कार्यों के लिए संस्था को तीन बार शांति नोवेल पुरस्कार भी मिल चुका है। कहा कि कोविड आपदा काल में विद्यालय की जूनियर रेडक्रास समिति के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने गांव में लोगों को मास्क, सेनिटाइजर व कोरोनारोधी दवाएं वितरित की। कहा कि विद्यार्थियों को रेडक्रास समिति से जुड़कर समाज सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!