कोटद्वार-पौड़ी

विधायक के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विधायक पर लगाया क्षेत्र की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। क्षेत्रीय विधायक पर जन समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया। कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षो में विधायक ने केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया है।
शनिवार को पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व महापौर हेमलता नेगी के नेतृत्व में कलालघाटी चौक से हल्दूखाता तक आक्रोश रैली निकाली गई। रैली के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व काबीना मंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान क्षेत्रीय विधायक ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन साढ़े चार वर्षो में एक भी योजना पर कार्य नहीं हुआ। हालत यह है कि पिछले साढ़े चार वर्षो में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई गई है। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस के कार्यकाल में कलालघाटी के लछमपुर में 192 बीघा भूमि मेडिकल के लिए स्वीकृत करवाते हुए चाहर दीवारी सहित अन्य निर्माण कार्यो के लिए चार करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत करवाते हुए निर्माण कार्य शुरू करवा दिया था। लेकिन प्रदेश के सत्ता परिवर्तन होने के बाद सत्ता में भाजपा सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक ने उक्त मेडिकल कालेज को ठंडे बस्ते में डालते हुए उक्त जमीन को श्रम विभाग के नाम कर बहुत बडा घोटाला करने का प्रयास किया गया। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की सरकार ने उक्त भूमि फिर से मेडिकल के नाम किया गया, लेकिन इसके बावजूद भी क्षेत्रीय विधायक हरक सिंह ने उत्तरप्रदेश के खननमाफियाओं से मिलकर उक्त मेडिकल की भूमि को खनन का अड्डा बना दिया है। जिससे वहां पर मेडिकल कालेज की जगह अब चालीस से पचास फीट तक गढ्ढे बन गये है। कहा कि प्रदेश में सत्तासीन डबल इंजन की सरकार से कोटद्वार की जनता मेडिकल कालेज की आस लगाये बैठी थी। लेकिन क्षेत्रीय विधायक के नकारात्मक सोच के चलते मेडिकल कालेज के निर्माण को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कहा कि अब चुनाव नजदीक आते ही लालढांग चिल्लरखाल मोटर मोटर मार्ग पर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत धनराशि से लीपापोथी की जा रही है, उक्त मार्ग को सिर्फ सीजनल मोटर मार्ग बनाया जा रहा है। जबकि कांग्रेस सरकार मे उक्त मोटर मार्ग को बारामासी रोड बनाया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में विकास अवरूद्घ हुआ है, सिर्फ जाति एवं धर्म के नाम पर राजनीति करते हुए सत्ता पाना भाजपा का मूल उद्देश्य है। जबकि कांग्रेस की सरकारे सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को लेकर कार्ययोजनाओं को क्रियान्वित करती है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस के सत्ता में आते ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं पर काम शुरू करवाते हुए नगर निगम में सम्मिलित गांवों को नगर निगम क्षेत्र से मुक्त कर दिया जायेगा साथ ही जिला विकास प्राधिकरण को भी समाप्त कर दिया जायेगा।
इस मौके पर नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, प्रेम सिंह रावत, पूर्व प्रधान कीरत सिंह नेगी, रूपेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह नेगी, पार्षद विवेक शाह, अमित नेगी, जगदीश मेहरा, महेन्द्र सिंह, पुष्कर सिंह राणा, दीपा देवी, दामोदर सिंह, धनवीर सिंह, गिरीश चंद्र चौधरी, सोबन सिंह नेगी, रघुवीर सिंह, देश राज सिंह रावत, जयपाल सिंह नेगी, कांति देवी, शंकुतला देवी, दया देवी, ललित मोहन डबराल, पंंकज रावत, गोविंद सिंह रावत, जयकृत सिंह, रधुवीर सिंह, केशर सिंह, शशि भूषण, कृष्ण चंद्र खंतवाल, साबर सिंह नेगी, हेमचंद्र पंवार, बलवीर सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!