कांग्रेसियों ने श्रीराम मंदिर चंदा मामले को लेकर किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी के कथित मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए प्रार्थना की।
लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने मंदिरों व धार्मिक संस्थाओं में चढ़ावे और चंदे के उपयोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग उठाई। पूर्व आईएएस एवं कांग्रेस नेता सुंदर लाल मुयाल ने धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच तथा संबंधित रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *