उत्तराखंड

कांग्रेसी बोले, भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नई टिहरी। कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह यात्रा के तहत जौनपुर ब्लक मुख्यालय सभागार में बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जो लोक लुभावने वादे किये थे, वह आज तक पूरे नहीं हो पाये हैं। भाजपा सरकारें जनता को गुमराह करने में लगी हैं। धनोल्टी विधानसभा के थत्यूड़ ब्लक सभागार में कांग्रेस जौनपुर ब्लक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कांग्रेस ने हर जाति,वर्ग और धर्म लोगों को बराबर का सम्मान दिया है, लेकिन भाजपाई जाति और धर्म की राजनीति कर देश की एकता को तोड़ने का काम कर रहीं है। कहा कि कांग्रेस संविधान के अनुसार कार्य करती रही है। केंद्र सरकार विपक्ष दलों के नेताओं को ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर चुप कराने में लगी है। दोष पूर्ण भावना के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता तक समाप्त कर दी गई है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनमोहन सिंह मल्ल और अखिलेश उनियाल ने कहा कि धनोल्टी विधानसभा विकास से कोसों पीटे टूट गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जय भारत सत्याग्रह यात्रा के जरिए लोगों को केंद्र सरकारी की जनविरोधी नीतियों को बताएगी। कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवा रोजगार के लिये दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं, सरकारी भर्ती में लगातार घोटले हो रहे हैं। इससे पूर्व नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मौके पर कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, बसंती भारती, जोत सिंह रावत, गंभीर सिंह नेगी, सूर्यपाल पंवार, दर्शन लाल नौटियाल, इंद्रदेव डोभाल, देवेंद्र सिंह राणा, ज्योत सिंह रावत, श्रीपाल पंवार, विजय गुसाईं, नंदकिशोर नौटियाल, आदित्य कोहली, बंसती भारती, मनोज गौड़, सहित कई लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!