उत्तराखंड

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया मुख्यालय में धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को रुद्रप्रयाग में कांग्रेसियों द्वारा महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत धरना प्रदर्शन एवं मार्च निकाला गया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा घरेलू गैस, डीजल, पेट्रोल, खाद्य सामग्री और जरूरी निर्माण सामग्री के दामों में अत्यधिक इजाफा करने से जनता त्रस्त है।
मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि महंगाई को लेकर जनता में जबर्दस्त आक्रोश है। चार राज्यों में चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने महंगाई को आसमान पर पहुंचा दिया है, जिससे जनता का जीना दूभर हो गया गया है। कहा कि बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश में जनता को जागृत कर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद करने के लिए पूरे क्षेत्र में धरना एवं प्रदर्शन आयोजित कर रही है। आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि महंगाई के खिलाफ तीन दिवसीय धरना रुद्रपयाग में लगातार जारी है। इसके बाद 7 अप्रैल को राज्य स्तरीय महंगाई मुक्त भारत एवं मार्च का आयोजन पूरे देश के राज्य मुख्यालय पर प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा। मौके पर जिला प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पूर्व प्रवक्ता सूरज नेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधो सिंह नेगी, आनंद सिंह नेगी, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह रावत, जसपाल भारती, गुड्डू भिंलगवाल, जसपाल कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!