उत्तराखंड

किच्छा में कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में नगर के मुख्य बाजार में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाईचारे़.़
किच्छा में कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली
रुद्रपुर। विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में नगर के मुख्य बाजार में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाईचारे का संदेश दिया। शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता राजीव गांधी कम्यूनिटी हल में इकट्ठे हुए। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व़इंदिरा गांधी की जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान किया। इसके बाद विधायक बेहड़ की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। यात्रा राजीव गांधी कम्यूनिटी हल से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक, मुख्य बाजार से होकर पं़ दीनदयाल चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो के नारे लगाये। शहर में कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। विधायक बेहड़ ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी के आह्वान पर भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। राहुल गांधी के अनुसार देश में विकास करने के लिए पहले नफरत को मिटाना होगा। यात्रा को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। यात्रा में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, सरवर यार खान, संजीव सिंह, राजकुमार बजाज, गुलशन सिन्धी, गौरव बेहड़, विनोद कोरंगा, सुनीता कश्यप, जगरूप गोल्डी, दानिश मालिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!