अघोषित विद्युत कटौती पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा

Spread the love

रुद्रपुर। शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस पार्षदों, कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीजीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल बिजली व्यवस्था में सुधार और अघोषित कटौती बंद करने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर की कई कॉलोनियों और मलिन बस्तियों में प्रतिदिन 8 से 10 घंटे की अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। नेताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन ऊर्जा निगम सप्लाई व्यवस्था को सुचारू रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। लगातार हो रही लंबी कटौती से व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया का भी विरोध किया। कहा विभाग जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने स्मार्ट मीटर को आम जनता का ‘खून चूसने वाला मीटर’ बताते हुए इसे बंद करने की मांग की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि उत्तराखंड विद्युत उत्पादन करने वाला प्रदेश होने के बावजूद जनता को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में सौरभ राज बेहड़, मोहनलाल खेड़ा, शुभम शर्मा, इंद्रजीत सिंह, सौरभ शर्मा, गौरव गिरी, अशफाक अंसारी, प्रवेश कुरैशी, साजिद खान, मोनिका ढाली, रणजीत राणा, अनंत विश्नोई, राजेंद्र मिश्रा, राजू कोली, रिजवान खान, समप्रीत ग्रोवर, विक्की विर्क, विजय पुजारा, राकेश कोली, सोहेल खान, आकाश यादव, अमर कश्यप, शुभम ठाकुर, विवेक यादव, योगेश शर्मा, प्रदीप कश्यप, दीपक मौर्य, अजय सिंह, सोनू गुप्ता, तुषार वर्मा, कुणाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, भगवान दास, प्रवेश शर्मा, भूपराम, अंकित राठौर, रोहित मौर्य, राजा, रोहित सागर, शाहिद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *