विकासनगर,विधानसभा चकराता क्षेत्र में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (रकफ) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने सक्रियता तेज कर दी है। शनिवार को पछवादून जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चकराता एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कालसी द्वारा कांग्रेस कार्यालय कालसी में बीएलए (इङ्मङ्म३ँ छी५ी’ अॠील्ल३) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने बीएलए, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (रकफ) के प्रथम चरण में सामने आई त्रुटियों तथा द्वितीय चरण में दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी बीएलए से अपील की कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित न हो।
बैठक के दौरान बीएलए ने पुनरीक्षण प्रक्रिया में सामने आ रही कई खामियों को विधायक के समक्ष रखा। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बीएलओ द्वारा वितरित कुछ नोटिसों में सुनवाई की तिथि अलग अंकित है, जबकि प्रशासन द्वारा जारी सूची में दूसरी तिथि दर्ज है। कई मामलों में नोटिस पर दर्ज तिथि को काटे जाने की शिकायत भी सामने आई। बीएलए ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष पुनरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
इस पर विधायक प्रीतम सिंह ने मौके पर ही संबंधित उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा तथा पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही। वहीं, उपजिलाधिकारी कालसी प्रेमलाल ने स्पष्ट किया कि सुनवाई की जो तिथियां पहले से निर्धारित की गई हैं, उन्हीं निर्धारित तिथियों पर संबंधित पोलिंग बूथों में विशेष गहन पुनरीक्षण (रकफ) प्रक्रिया के तहत सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा, ताकि पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।