उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग से कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रदेशभर में निकलने वाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का रुद्रप्रयाग से शुभारंभ हो गया। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में शुरू हुई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने प्रतिभाग किया। कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में उत्साह दिखा और उन्होंने सड़कों पर तिरंगा लहराया। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में सुबह करीब साढ़े 10 बजे गुलाबराय से शुरू हुई कांग्रेस की तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार होते हुए नए बस अड्डे पर पहुंची। यहां एक जनसभा के साथ ही ध्वज फहराया। इसके बाद यात्रा केदारनाथ तिराहे तक निकली। चरणवद्घ तरीके से यात्रा अन्य पड़ावों में चलती रहेगी। सभी जनपदों में हर विधानसभा में 75 किमी की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि आज रुद्रप्रयाग से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरूआत की गई। कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की 80वीं वर्षगांठ पर यह आयोजन किया गया। रुद्रप्रयाग की धरती से सौभाग्य है कि हम सब भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने भाजपा सरकार की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाए जाने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कम से कम आजादी के बाद 75 साल भाजपा को समझने में लग गए कि भारत के तिरंगे के नीचे और गांधी के पीटे ही वह सुरक्षित हैं, अन्यथा उनकी स्थिति सुरक्षित नहीं है। साथ ही इस दौरान संघ पर भी माहरा ने जमकर हमला बोला। कहा कि संघ के गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में भारत के तिरंगे को नहीं लगाया जाता है। 51 साल तक संघ परिवार ने कार्यालय में झंडा नही फहराया। जब तीन जवानों ने 2001 में संघ कार्यालय पर झंडा फहराया था, तो उनके ऊपर मुकदमे किए गए जिनका फैसला 2013 में आया। इसका मतलब उन्होंने कभी तिरंगे को स्वीकार नही किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!