जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लकड़ी पड़ाव क्षेत्र के अंतर्गत मस्जिद के पास कोर्ट के फैसले विरुद्ध अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसे बुधवार को नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। निगम ने चेतावनी दी है कि फिर से अवैध निर्माण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने बताया कि लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में आरा मशीन का काम करने वाला एक व्यक्ति टिन शेड डालकर अपना ऑफिस बना रहा था।