कोटद्वार-पौड़ी

जल्द हो सार्वजनिक शौचालय का निर्माण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में पिछले तीन माह से सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। लगातार शिकायत के बाद भी समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर स्थानीय व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया है। व्यापारियों ने नगर निगम को ज्ञापन देते हुए जल्द ही समस्या के निराकरण की मांग की है। कहा कि जनता की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
व्यापारी सुरेश चंद्र, राजन बिष्ट, मोहन सिंह ने नगर निगम को समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि आमजन के साथ व्यापारियों के लिए नगर निगम की ओर से प्रेक्षागृह में सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। लेकिन, कुछ माह पूर्व नगर निगम ने मरम्मत के नाम पर शौचालय के गेट पर ताला लगा दिया था। धीरे-धीरे नगर निगम ने मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया था। लेकिन, तीन माह बाद भी निर्माण कार्य अधर में ही लटका हुआ है। नगर निगम कछ़ुआ चाल से मरम्मत कार्य करवा रहा है। ऐसे में आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि आमजन की सुविधा को देखते हुए जल्द ही शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण करवाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!