हरिद्वार अधिवेशन के लिए किसानों का काफिला रवाना

Spread the love

रुड़की। भाकियू (अम्बावता) के राष्ट्रीय अधिवेशन तथा चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी के साथ वाहनों से किसान हरिद्वार के लिए रवाना हुए। बताया कि तीन दिवसीय शिविर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता, राष्ट्रीय कोर कमेटी के पदाधिकारी, विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष और किसान भाग लेंगे। शिविर में किसानों की समस्याओं, खेती की बढ़ती लागत, फसलों के उचित मूल्य, सिंचाई, बिजली तथा आवारा पशुओं के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और उनकी मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए आगे की रणनीति भी तैयार की जाएगी।इस अवसर पर चौधरी नेत्रपाल सिंह, दीपक पंवार, राव बिलावर, विशाल चौधरी, राव ताज मोहम्मद, तौकीर आलम, प्रेम सिंह, कुलदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *